भारत में IPO तो धड़ाधड़ आ रहे हैं लेकिन इनसे कमाई उतनी बंपर नहीं हो रही है। EY ग्लोबल IPO ट्रेंड्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, IPO की संख्या के मामले में भारत दुनिया भर में सबसे एक्टिव बाजारों में से एक है। लेकिन इनसे जुटाई गई कुल पूंजी के मामले में यह अमेरिका और चीन से अभी भी पीछे है। 2025 की पहली छमाही यानि जनवरी-जून में IPO से पूरी दुनिया में हुई कमाई में भारत की हिस्सेदारी केवल 8 प्रतिशत की रही। वहीं अमेरिका की हिस्सेदारी 28 प्रतिशत और चीन की 34 प्रतिशत रही।
