Interarch Building IPO: इंटरआर्क बिल्डिंग का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए अगले हफ्ते 19 अगस्त को खुलेगा। 600 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स हो चुका है। अब आईपीओ निवेशकों की निगाहें एंकरबुक पर है कि कौन-कौन से दिग्गज संस्थागत निवेशक इसमें पैसे लगाते हैं। सूत्रों से मनीकंट्रोल को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, मिरे एसेट म्यूचुअल फंड, बजाज एलियांस लाइफ इंश्योरेंस और व्हाइटओक म्यूचुअल फंड पैसे लगा सकते हैं। एंकर निवेशकों के लिए क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का 60 फीसदी आरक्षित है और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आईपीओ का आधा हिस्सा आरक्षित है।
