Get App

IPO : कम से कम 89 कंपनियां अगले साल ला सकती हैं आईपीओ, 1.4 लाख करोड़ रुपये जुटाने की है योजना

IPO News : वर्ष 2023 में आईपीओ एक्टिविटी में खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्राइमडेटाबेस के डेटा के मुताबिक, 2023 में दलाल स्ट्रीट पर लगभग 89 कंपनियों का आगाज होगा और वे 1.4 लाख करोड़ रुपये जुटाएंगी। 2021 में कुल 63 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 1.19 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। वहीं 2022 में नवंबर तक 33 कंपनियां 55,145.80 करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 21, 2022 पर 3:18 PM
IPO : कम से कम 89 कंपनियां अगले साल ला सकती हैं आईपीओ, 1.4 लाख करोड़ रुपये जुटाने की है योजना
आईडीएफसी एमएफ के अनूप भास्कर ने मनीकंट्रोल की म्यूचुअल फंड समिट (Mutual Fund Summit) में कहा, बीते कुछ साल में मार्केट फ्लैट रहे हैं। इसलिए एक और एचडीएफसी बैंक खोजना आसान नहीं है, जैसा हमने 2008 में किया था

IPO news : वर्ष 2023 में आईपीओ एक्टिविटी में खासी तेजी देखने को मिलेगी। प्राइमडेटाबेस के डेटा के मुताबिक, 2023 में दलाल स्ट्रीट पर लगभग 89 कंपनियों का आगाज होगा और वे 1.4 लाख करोड़ रुपये जुटाएंगी। 2021 में कुल 63 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 1.19 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। वहीं 2022 में नवंबर तक 33 कंपनियां 55,145.80 करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं। कुछ फंड मैनेजर्स ने कहा कि आईपीओ से पिछले कुछ साल में एक अल्फा जेनरेशन तैयार करने में मदद मिली है।

आसान नहीं अच्छे इश्यू खोजना

आईडीएफसी एमएफ के अनूप भास्कर ने मनीकंट्रोल की म्यूचुअल फंड समिट (Mutual Fund Summit) में कहा, बीते कुछ साल में मार्केट फ्लैट रहे हैं। इसलिए एक और एचडीएफसी बैंक खोजना आसान नहीं है, जैसा हमने 2008 में किया था। हालांकि, उन्होंने एक दिलचस्प बात कही कि बीते कुछ साल में अल्फा जेनरेशन ने आईपीओ में निवेश किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें