Get App

फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर की 5 कंपनियां इस महीने IPO से जुटाएंगी 8,000 करोड़ रुपये

इस फाइनेंशियल ईयर में 12 कंपनियों ने पब्लिक ऑफर्स से लगभग 27,000 करोड़ रुपये जुटाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2021 पर 10:45 PM
फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर की 5 कंपनियां इस महीने IPO से जुटाएंगी 8,000 करोड़ रुपये

हेल्थकेयर सेक्टर में इनवेस्टर्स की दिलचलस्पी बढ़ने का फायदा उठाते हुए इस महीने इस सेक्टर की पांच कंपनियां 8,000 करोड़ रुपये से अधिक हासिल करने के लिए इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ला रही हैं। इनमें एमक्योर फार्मा की योजना पब्लिक ऑफर से 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की है।

इसके अलावा विजया डायग्नोस्टिक सेंटर का 1,500 करोड़ रुपये,  Krsnaa Diagnostics का 1,200 करोड़ रुपये, मुंबई की बल्क ड्रग्स मैन्युफैक्चरर सुप्रिया लाइफसाइंसेज का 1,200 करोड़ रुपये और विंडलास बायोटेक का 400 करोड़ रुपये का पब्लिक ऑफर आएगा।

इनवेस्टमेंट बैंकर्स का अनुमान है कि ये पांच कंपनियां IPO के जरिए लगभग 8,300 करोड़ रुपये जुटाएंगी।

इस फाइनेंशियल ईयर में अभी तक 12 कंपनियों ने IPO से लगभग 27,000 करोड़ रुपये हासिल किए हैं। इसके साथ ही 70,000 करोड़ रुपये के पब्लिक ऑफर इस वर्ष के अंत तक आने की संभावना है।

पिछले फाइनेंशियल ईयर में 30 कंपनियों ने पब्लिक ऑफर से 31,277 करोड़ रुपये हासिल किए थे।

फार्मा और हेल्थकेयर कंपनियों के अलावा देवयानी इंटरनेशनल और एक्सारो टाइल्स के IPO 4 अगस्त को खुल रहे हैं। पेटीएम, मोबिक्विक, पॉलिसीबाजार, कारट्रेड, Nykaa और Delhivery के IPO जल्द आने वाले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें