Get App

IPOs This Week: नए सप्ताह में खुलेंगे 10 नए IPO, 11 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Upcoming IPOs: जिन 11 कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग होने जा रही है, उनमें से 3 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। 26 जून को BSE, NSE प्लेटफॉर्म पर Akme Fintrade India IPO और DEE Piping Systems IPO की लिस्टिंग होगी। Stanley Lifestyles के शेयर BSE, NSE पर 28 जून को लिस्ट होंगे। मेनबोर्ड सेगमेंट में Allied Blenders IPO 25 जून को खुलने जा रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 23, 2024 पर 4:40 PM
IPOs This Week: नए सप्ताह में खुलेंगे 10 नए IPO, 11 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में पहले से खुले 4 IPO में भी पैसा लगाने का मौका रहेगा।

IPOs This Week: 24 जून से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में काफी ज्यादा हलचल रहेगी। इसकी वजह है कि 10 नए IPO दस्तक देने वाले हैं। इनमें मेनबोर्ड सेगमेंट के 2 इश्यू हैं। नए सप्ताह में पहले से खुले 4 IPO में भी पैसा लगाने का मौका रहेगा, जिनमें से 1 इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट का है। शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात करें तो अगले सप्ताह 11 कंपनियों के शेयर लिस्ट होने जा रहे हैं। कौन सी कंपनियां हैं, जो IPO ओपन कर रही हैं और किसकी लिस्टिंग है, आइए जानते हैं...

नए खुल रहे IPO

Visaman Global Sales IPO: यह इश्यू 24 जून को खुलेगा और 26 जून को क्लोज होगा। कंपनी का इरादा 16.05 करोड़ रुपये जुटाना है। प्राइस बैंड 43 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 3000 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 1 जुलाई को हो सकती है।

Mason Infratech IPO: 30.46 करोड़ रुपये का यह इश्यू 24 जून को खुलकर 26 जून को क्लोज होगा। प्राइस बैंड 62-64 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 1 जुलाई को हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें