IPOs Next Week: 10 जून से शुरू हो रहे सप्ताह में 2 नए IPO दस्तक देने वाले हैं। इनमें मेनबोर्ड सेगमेंट का एक और SME सेगमेंट का एक इश्यू शामिल है। नए सप्ताह में ऐसा कोई IPO नहीं है, जो पहले से खुला हुआ हो। शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात करें तो अगले सप्ताह 4 कंपनियों के शेयर लिस्ट होंगे। इनमें से एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की और बाकी 3 SME सेगमेंट की हैं। नए सप्ताह में किन कंपनियों के IPO आ रहे हैं और किन कंपनियों की लिस्टिंग है, आइए जानते हैं...
