Get App

IPOs Next Week: नए सप्ताह में खुलेंगे 4 नए IPO, 4 नई कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

IPOs Next Week: नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में केवल एक नया IPO खुल रहा है। पहले से खुले पब्लिक इश्यू में मेनबोर्ड सेगमेंट में Vodafone Idea Limited FPO और SME सेगमेंट में Faalcon Concepts IPO हैं। 25 अप्रैल को Vodafone Idea Limited FPO, BSE और NSE पर लिस्ट होगा। अब तक यह 0.54 गुना सब्सक्राइब हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 21, 2024 पर 4:18 PM
IPOs Next Week: नए सप्ताह में खुलेंगे 4 नए IPO, 4 नई कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट
अगले सप्ताह पहले से लिस्टेड कंपनी Vodafone Idea Limited का FPO सूचीबद्ध होगा।

IPOs Next Week: 22 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में हलचल गुजरे सप्ताह के जैसे ही थोड़ी कम रहेगी। वजह, नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में केवल एक नया IPO खुल रहा है। साथ ही SME सेगमेंट में खुल रहे नए IPO की संख्या भी केवल 3 है। पहले से खुले पब्लिक इश्यू की बात करें तो मेनबोर्ड सेगमेंट में Vodafone Idea Limited FPO और SME सेगमेंट में Faalcon Concepts IPO हैं, जिनकी क्लोजिंग नए सप्ताह में होगी। जहां तक लिस्टिंग का सवाल है तो अगले सप्ताह पहले से लिस्टेड कंपनी Vodafone Idea Limited का FPO सूचीबद्ध होगा। इसके साथ ही SME सेगमेंट की 4 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेंगी। आइए जानते हैं नए सप्ताह में कौन से नए IPO खुलने जा रहे हैं और किन कंपनियों की लिस्टिंग है...

मेनबोर्ड सेगमेंट

JNK India IPO: इस पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 395-415 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। IPO 23 अप्रैल को खुलेगा और 25 अप्रैल को क्लोज होगा। कंपनी इससे 649.47 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। बोली लगाने के लिए लॉट साइज 36 शेयर है। इश्यू क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 30 अप्रैल को हो सकती है।

SME सेगमेंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें