IREDA IPO GMP: देश की सबसे बड़ी सरकारी प्योर-प्ले ग्रीन फाइनेंसिंग NBFC 'इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी' (IREDA) के IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और 38.80 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। IPO के तहत रखे गए 47,09,21,451 शेयरों के एवज में 18,27,24,58,560 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इस पब्लिक इश्यू के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 25 नवंबर को फाइनल हो चुका है। ग्रे मार्केट में भी IREDA के शेयरों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और भाव 26 नवंबर को IPO के अपर प्राइस बैंड से 10 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। IPO के तहत प्राइस बैंड 30-32 रुपये प्रति शेयर का था। इसका मतलब हुआ कि शेयर बाजार में लिस्टिंग के दिन IPO निवेशकों को 31 प्रतिशत से अधिक मुनाफा मिल सकता है।
