Get App

ixigo IPO: खुदरा निवेशक धड़ाधड़ लगा रहे बोली, दो दिन में 9 गुना सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

ixigo IPO: ला ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी एक ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी है। इसके इक्सिगो ब्रांड नाम के प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रेन, फ्लाईट, बस के टिकटों के अलावा होटल की भी बुकिंग होती है। अब इसका आईपीओ आया है। आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से इसने 333 करोड़ रुपये जुटा लिए। दो दिन में यह इश्यू 9 गुना से अधिक भर चुका है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 12, 2024 पर 12:55 PM
ixigo IPO: खुदरा निवेशक धड़ाधड़ लगा रहे बोली, दो दिन में 9 गुना सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत
ixigo IPO: इक्सिगो के ₹740.10 करोड़ के आईपीओ में 12 जून तक पैसे लगा सकेंगे।

ixigo IPO: ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म इक्सिगो की पैरेंट कंपनी ला ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Le Travenues Technology) के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है। आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से इसने 333 करोड़ रुपये जुटाए थे। 10 जून को जब यह इश्यू खुला था तो पहले ही दिन यह ओवरसब्सक्राइब हो गया था। अब आज दूसरा दिन है और दो दिन में यह 9 गुना से अधिक भर गया। ग्रे मार्केट में इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 26 रुपये यानी 27.96 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर पैसे लगाने चाहिए।

कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन की स्थिति

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 0.79 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 20.20 गुना

खुदरा निवेशक- 18.92 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें