JSW Infrastructure IPO : जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर का आईपीओ 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 27 सितंबर तक निवेश का मौका है। यह 13 सालों में जेएसडब्ल्यू ग्रुप का पहला इनिशियल पब्लिक ऑफर होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 2800 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस आईपीओ के तहत पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, यानी इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। कंपनी ने इस साल मई में सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे और कुछ दिन पहले उसे इसकी मंजूरी मिली है।
