Get App

रणबीर, आमिर, रोहित और बुमराह ने खरीदे इस कंपनी के शेयर, ₹105.7 करोड़ किया निवेश, IPO लाने की है तैयारी

Karamtara Engineering IPO: आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी कंपनी, करमतारा इंजीनियरिंग ने हाल ही में कई निवेशकों ने 105.7 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। इन निवेशकों में कई बड़े फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं। इनमें रणबीर कपूर, आमिर खान, करण जौहर से लेकर रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह तक का नाम शामिल है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 01, 2025 पर 6:04 PM
रणबीर, आमिर, रोहित और बुमराह ने खरीदे इस कंपनी के शेयर, ₹105.7 करोड़ किया निवेश, IPO लाने की है तैयारी
Karamtara Engineering IPO: कंपनी ने जनवरी में SEBI के पास ₹1750 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए आवेदन जमा कराए थे

Karamtara Engineering IPO: आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी कंपनी, करमतारा इंजीनियरिंग ने हाल ही में कई निवेशकों ने 105.7 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। इन निवेशकों में कई बड़े फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं। इनमें रणबीर कपूर, आमिर खान, करण जौहर से लेकर रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह तक का नाम शामिल है।

सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर और ट्रैकर कंपोनेंट्स बनाने वाली इस कंपनी ने जनवरी महीने में मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास अपने आईपीओ के लिए आवेदन जमा कराए थे। कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ के जरिए करीब 1,750 रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है, जिसका इस्तेमाल वो अपने कर्ज के बोझ को कम करने में करेगी।

कंपनी को अपने प्रमोटर तनवीर सिंह और राजीव सिंह से क्रमशः 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को सूचना मिली है कि उन्होंने सेकेंडरी सेल के जरिए कई निवेशकों को कुल 34.09 लाख शेयर ट्रांसफर किए हैं। उन्होंने ये शेयर 310 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे। इस भाव पर, कंपनी इश्यू के बाद 10,411 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन की मांग करती है।

रणबीर कपूर, आमिर खान, करण यश जौहर, बिमल पारेख, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा सहित फिल्म और क्रिकेट जगत से जुड़े कई लोगों ने 25 अप्रैल को कंपनी में 30.03 करोड़ रुपये के 9,68,910 इक्विटी शेयर खरीदे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें