Kronox Lab Sciences IPO: हाई प्योरिटी स्पेशिएलिटी फाइन केमिकल्स बनाने वाली क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के शेयर 10 जून को BSE और NSE पर लिस्ट होने वाले हैं। कंपनी का IPO 3 जून को खुला था और 5 जून को बंद हो गया। कुल सब्सक्रिप्शन 117.25 गुना रहा। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 89.03 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 301.92 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 54.24 गुना सब्सक्राइब हुआ।
