Kross IPO Details: व्हीकल्स के लिए कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी क्रॉस लिमिटेड का 500 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 9 सितंबर को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड सेट हो गया है। निवेशक 228-240 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में बोली लगा सकेंगे। IPO में 11 सितंबर तक निवेश किया जा सकेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह 6 सितंबर को ओपन होगा। IPO क्लोज होने के बाद शेयर 16 सितंबर को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।
