Get App

Laxmi India Finance IPO: एंकर निवेशकों ने लगाए ₹75 करोड़, 29 जुलाई से इस भाव पर खुल रहा है इश्यू

Laxmi India Finance IPO के लिए PL कैपिटल मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। कंपनी का वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़कर 248 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों में 158 ब्रांच हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 28, 2025 पर 11:27 PM
Laxmi India Finance IPO: एंकर निवेशकों ने लगाए ₹75 करोड़, 29 जुलाई से इस भाव पर खुल रहा है इश्यू
Laxmi India Finance IPO में 165.17 करोड़ रुपये के 1.05 करोड़ नए शेयर जारी होंगे।

Laxmi India Finance IPO: नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस का 254.26 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 29 जुलाई को खुल रहा है। एक दिन पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 75.5 करोड़ रुपये जुटाए। एंकर बुक में 11 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने हिस्सा लिया। कंपनी ने कहा है कि उसने एंकर इनवेस्टर्स को 158 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 47.79 लाख शेयरों का एलोकेशन फाइनल किया है।

11 एंकर निवेशकों में से संशी फंड सबसे बड़ा निवेशक रहा। इसने 20 करोड़ रुपये लगाए। इसके अलावा सेंट कैपिटल फंड, मिंट फोकस्ड ग्रोथ फंड, बीएनपी पारिबा फाइनेंशियल मार्केट्स, इंडिया मैक्स इनवेस्टमेंट फंड और मेरु इनवेस्टमेंट फंड जैसे अन्य इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने भी निवेश किया।

कितना है प्राइस बैंड और कब होगी लिस्ट

Laxmi India Finance IPO में 165.17 करोड़ रुपये के 1.05 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 89.09 करोड़ रुपये के 56.38 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। प्राइस बैंड 150-158 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 94 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 31 जुलाई को होगी। इसके बाद अलॉटमेंट 1 अगस्त को फाइनल होगा और शेयर BSE, NSE पर 5 अगस्त को लिस्ट होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें