Magson IPO: फ्रोजन फूड और विदेशी चॉकलेट बेचने वाली दिग्गज कंपनी मैगसन रिटेल एंड डिस्ट्रीब्यूशन (Magson Retail And Distribution) का 14 करोड़ रुपये का आईपीओ आज खुल गया है। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। वहीं ग्रे मार्केट की बात करें तो मैगसन के शेयरों की कोई खास एक्टिविटी नहीं दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। गुजरात और राजस्थान में फैली यह कंपनी अपने कारोबारी विस्तार के लिए यह आईपीओ लेकर आयी है।
