Manba Finance IPO: नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी मनबा फाइनेंस का पब्लिक इश्यू आज 23 सितंबर से ओपन हो गया। केवल एक घंटे के अंदर ही यह फुली सब्सक्राइब हो गया। दोपहर 3.30 बजे तक यह 18 गुना भर चुका था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.67 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 29.12 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 22.80 गुना भर चुका था।
