Get App

Medi Assist IPO: इश्यू खुलने से पहले Bessemer India, Investcorp ने घटाई हिस्सेदारी, बेचे 1.28 करोड़ से ज्यादा शेयर

Medi Assist IPO के लिए प्राइस बैंड 397-418 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस IPO में 2.8 करोड़ शेयर ऑफर किए जाएंगे। IPO में प्रमोटर्स और निवेशकों सहित कई मौजूदा शेयरधारकों की ओर से केवल ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहेगा। एंकर निवेशक 12 जनवरी को बोली लगा सकेंगे और इश्यू 17 जनवरी को क्लोज होगा। मेडी असिस्ट ने कहा कि बेसेमर और इनवेस्टकॉर्प ने कुल मिलाकर 1,28,21,426 इक्विटी शेयर बेचे हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 12, 2024 पर 9:05 AM
Medi Assist IPO: इश्यू खुलने से पहले Bessemer India, Investcorp ने घटाई हिस्सेदारी, बेचे 1.28 करोड़ से ज्यादा शेयर
मेडी असिस्ट, इंश्योरेंस कंपनियों को थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज उपलब्ध कराती है।

Medi Assist IPO: मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज का 1171.58 करोड़ रुपये का IPO 15 जनवरी से खुलने जा रहा है। इससे पहले प्रमोटर बेसेमर इंडिया कैपिटल होल्डिंग्स II (Bessemer India Capital Holdings II) और निवेशक इनवेस्टकॉर्प प्राइवेट इक्विटी फंड I (Investcorp Private Equity Fund I ) ने मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज (Medi Assist Healthcare Services) में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी। उन्होंने 10 जनवरी को कंपनी के 536 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। मेडी असिस्ट ने कहा कि बेसेमर और इनवेस्टकॉर्प ने कुल मिलाकर 1,28,21,426 इक्विटी शेयर बेचे हैं, जो कंपनी की प्री-ऑफर इक्विटी शेयर कैपिटल का 18.62 प्रतिशत है। प्रमोटर्स में से एक और कंपनी में सबसे बड़ी शेयरधारक बेसेमर इंडिया कैपिटल होल्डिंग्स II ने 41,86,500 इक्विटी शेयर बेचे हैं।

12 जनवरी को निवेशकों को दिए गए नोटिस के अनुसार यह बिक्री 418 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर की गई। बेसेमर इंडिया कैपिटल ने 10 जनवरी को 175 करोड़ रुपये वैल्यू के शेयरों को डेनमार्क-मुख्यालय वाले नोवो होल्डिंग्स ए/एस को ट्रांसफर किया है। नोवो, नॉर्डिस्क फाउंडेशन की संपत्ति का प्रबंधन करती है। शेयर बिक्री के बाद मेडी असिस्ट में बेसेमर इंडिया कैपिटल की शेयरहोल्डिंग घटकर 29.84 प्रतिशत (2,05,45,108 इक्विटी शेयर) रह गई है, जो पहले या रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने के समय 35.92 प्रतिशत (2,47,31,608) थी।

इनवेस्टकॉर्प ने कितनी हिस्सेदारी कम की

इसके अलावा इनवेस्टकॉर्प ने भी 10 जनवरी को मेडी असिस्ट में अपने 86,34,746 इक्विटी शेयर बेचे हैं। यह बिक्री भी 418 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर की गई और कुल 360.93 करोड़ रुपये की रही। अब मेडी असिस्ट में निवेशक इनवेस्टकॉर्प प्राइवेट इक्विटी फंड I की शेयरहोल्डिंग 21.65 प्रतिशत (1,49,10,452 शेयर) से घटकर 9.11 प्रतिशत (62,75,706 शेयर) रह गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें