Get App

Mobikwik IPO Listing: मोबिक्विक के शेयरों की धांसू एंट्री, ₹440 पर लिस्ट हुआ शेयर, मिला 58% का मुनाफा

Mobikwik IPO Listing: मोबिक्विक के शेयरों ने बुधवार 18 दिसंबर को शेयर बाजार में शानदार एंट्री की। कंपनी के शेयर 440 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इसके आईपीओ प्राइस से करीब 57.71 फीसदी अधिक है। मोबीक्विक का आईपीओ 279 रुपये के भाव पर आया था। इस तरह आईपीओ निवेशकों को पहले ही दिन करीब 58 फीसदी का मुनाफा मिला है। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों में तेजी जारी रही

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 18, 2024 पर 10:23 AM
Mobikwik IPO Listing: मोबिक्विक के शेयरों की धांसू एंट्री, ₹440 पर लिस्ट हुआ शेयर, मिला 58% का मुनाफा
Mobikwik IPO Listing: मोबिक्विक आईपीओ का प्राइस बैंड ₹265 से ₹279 था

Mobikwik IPO Listing: मोबिक्विक के शेयरों ने बुधवार 18 दिसंबर को शेयर बाजार में शानदार एंट्री की। कंपनी के शेयर 440 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इसके आईपीओ प्राइस से करीब 57.71 फीसदी अधिक है। मोबीक्विक का आईपीओ 279 रुपये के भाव पर आया था। इस तरह आईपीओ निवेशकों को पहले ही दिन करीब 58 फीसदी का मुनाफा मिला है। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों में तेजी जारी रही और ये करीब 14.5 फीसदी उछलकर 506रुपये के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

मोबिक्विक आईपीओ को निवेशकों का जोरदार रिस्‍पॉन्‍स मिला था और यह आखिरी दिन 125.69 गुना सब्सक्राइब के साथ बंद हुए था। रिटेल निवेशक निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्‍सा 141.78 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए रिजर्व हिस्‍सा 114.7 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्‍सा 125.82 गुना भरा था। मोबिक्विक आईपीओ का प्राइस बैंड 265 रुपये से 279 रुपये था। यह IPO हाल के समय में सबसे ज्यादा चर्चित फिनटेक पब्लिक ऑफरिंग्स में से एक है।

572 करोड़ रुपये था IPO का साइज

मोबीक्विक के IPO का साइज 572 करोड़ रुपये था और यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों का था। कंपनी ने बताया कि वह इस राशि में से अपने फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस के ऑर्गेनिक ग्रोथ के लिए 150 करोड़ रुपये, पेमेंट सर्विसेज के विस्तार के लिए 135 करोड़ रुपये; एआई, मशीन लर्निंग और टेक्नोलॉजी में रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए 107 करोड़ रुपये और पेमेंट डिवाइसेज पर पूंजीगत व्यय के लिए 70.2 करोड़ रुपये का खर्च करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें