Get App

अक्टूबर-नवंबर में IPO मचाएंगे धमाल; Hyundai, Swiggy समेत आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियां जुटाएंगी ₹60000 करोड़

प्राइमरी मार्केट में विभिन्न सेक्टर्स में इश्यूअर्स और निवेशकों की अच्छी रुचि देखी जा रही है। 2025 में भी IPO बाजार के लिए आउटलुक मोटे तौर पर सकारात्मक बना हुआ है क्योंकि सेबी ने अब तक 22 IPO को मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनियां लगभग 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं। 50 से ज्यादा कंपनियां IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर फाइल कर चुकी हैं और मंजूरी का इंतजार कर रही हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 29, 2024 पर 3:53 PM
अक्टूबर-नवंबर में IPO मचाएंगे धमाल; Hyundai, Swiggy समेत आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियां जुटाएंगी ₹60000 करोड़
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड अपने IPO से 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

अगले दो महीने में प्राइमरी मार्केट में धमाल होने वाला है। इसकी वजह है कि मेनबोर्ड सेगमेंट में हुंंडई मोटर इंडिया, स्विगी और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी समेत आधा दर्जन से अधिक कंपनियां लगभग 60,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए IPO लाने की तैयारी कर रही हैं। इन 3 कंपनियों के अलावा अक्टूबर-नवंबर में IPO लाने का प्लान करने वालों में एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, वारी एनर्जीज, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस, वन मोबिक्विक सिस्टम्स और गरुड़ कंस्ट्रक्शन भी शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 60,000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश में हैं। इक्विरस के मैनेजिंग डायरेक्टर और हेड (इक्विटी कैपिटल मार्केट्स) मुनीश अग्रवाल को उम्मीद है कि सितंबर के अंत से दिसंबर के बीच 30 से अधिक IPO आएंगे। ये IPO विभिन्न सेक्टर्स के और अलग-अलग साइज के होंगे। इनमें से कुछ में नए शेयर जारी किए जाने के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी रहेगा।

हुंडई ला सकती है देश का सबसे बड़ा IPO

दक्षिण कोरिया की हुंडई मोटर कंपनी की भारतीय सब्सिडियरी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड अपने IPO से 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। अगर ऐसा हुआ तो यह देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। अभी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का 21,000 करोड़ रुपये का IPO, देश का सबसे बड़ा IPO है। हुंडई IPO के लिए जमा किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, कंपनी का पूरा IPO 14,21,94,700 शेयरों का OFS होगा। इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें