Essen Speciality Films IPO: आइकिया (IKEA), वालमार्ट (Wallmart) और क्रोजर (Kroger) इत्यादि को प्रोडक्ट सप्लाई करने वाली कंपनी एस्सेन स्पेशियलिटी फिल्म्स का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसके 66 करोड़ रुपये के इश्यू के तहत नए शेयर भी जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की एक्टिविटी बेहतर दिख रही है। इश्यू के प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से इसके शेयर 44 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। नीचे इस इश्यू से जुड़ी सभी अहम जानकारियां दी जा रही हैं।
