Get App

IPO News: अगले हफ्ते खुलेंगे तीन कंपनियों के आईपीओ, 5020 करोड़ रुपये के इश्यूज की चेक करें डिटेल्स

IPO News: आईपीओ निवेशकों को इस समय निवेश के लिए कई मौके मिल रहे हैं। इस हफ्ते चार कंपनियों के आईपीओ खुले हैं और अब अगले हफ्ते फिर तीन कंपनियों के इश्यू आने वाले हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 06, 2022 पर 8:57 AM
IPO News: अगले हफ्ते खुलेंगे तीन कंपनियों के आईपीओ, 5020 करोड़ रुपये के इश्यूज की चेक करें डिटेल्स
IPO में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो ढेर सारे मौके सामने आ गए हैं।

IPO News: आईपीओ निवेशकों को इस समय निवेश के लिए कई मौके मिल रहे हैं। इस हफ्ते चार कंपनियों के आईपीओ खुले हैं और अब अगले हफ्ते फिर तीन कंपनियों के इश्यू आने वाले हैं। आर्केन केमिकल्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Archean Chemicals Industries Ltd), फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस लिमिटेड (Five Star Business Finance Ltd) और कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया (Kaynes Technology India) के 5020 करोड़ रुपये के आईपीओ अगले हफ्ते खुलेंगे।

Archean Chemicals और Five Star Business के इश्यू 9 नवंबर को खुलेंगे और 11 नवंबर तक निवेशक इसमें पैसे लगा सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए ये दोनों इश्यू 7 नवंबर को खुलेंगे और इनकी लिस्टिंग 21 नवंबर को होगी। वहीं कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया का आईपीओ 10 नवंबर को खुलेगा और 14 नवंबर को बंद होगा।

क्यों छाई है IPOs की बहार

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ वीके विजयाकुमार का मानना है कि भारतीय मार्केट का प्रदर्शन दमदार है और फंडामेंटल्स भी मजबूत हैं। इसके अलावा कंपनियों की शानदार कमाई ने भी अच्छे आईपीओ के लिए बेहतर माहौल तैयार किया है। खुदरा निवेशकों की भी बाजार में भागीदारी बढ़ रही है। ऐसे में जिन आईपीओ का वैल्यूएशन बेहतर होगा, उसे बेहतर रिस्पांस मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें