Get App

Signature Global IPO: किफायती घर बनाने वाली कंपनी में हिस्सेदार बनाने का मौका, इस साल के आखिरी में खुल सकता है आईपीओ

Signature Global IPO: सस्ते मकान बनाने वाली दिग्गज रियल्टी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (Signature Global) का आईपीओ आने वाला है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 12:29 PM
Signature Global IPO: किफायती घर बनाने वाली कंपनी में हिस्सेदार बनाने का मौका, इस साल के आखिरी में खुल सकता है आईपीओ
सिग्नेचर ग्लोबल दिल्ली-एनसीआर की कंपनी है। (File Photo- Signature Global)

Signature Global IPO: किफायती मकान बनाने वाली दिग्गज रियल्टी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (Signature Global) का आईपीओ आने वाला है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह आईपीओ इस महीने के आखिरी में खुल सकता है। इस इश्यू के जरिए कंपनी की योजना करीब 1 हजार करोड़ रुपये जुटाने की है। आईपीओ लाने के लिए इसे पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) की पिछले हफ्ते ही मंजूरी मिली थी। कंपनी ने आईपीओ लाने के लिए इसी साल जुलाई में सेबी के पास शुरुआती कागजात यानी ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था। इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकता करने और भूमि अधिग्रहण में करेगी।

Signature Global IPO के बारे में डिटेल्स

सेबी के पास दाखिल मसौदे के मुताबिक सिग्नेचल ग्लोबल आईपीओ के जरिए 750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा 250 करोड़ रुपये तक के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। कंपनी की प्रमोटर सर्वप्रिया सिक्योरिटीज और निवेशक इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन दोनों ही 125 करोड़-125 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की ओएफएस विंडो के तहत बिक्री करेंगे। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, जमीन खरीदने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें