NewJaisa Technologies Limited ने 25 सितंबर 2023 को अपना IPO लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके लिए प्राइस बैंड 44 से 47 रुपये प्रति शेयर है। NewJaisa भारत की दिग्गज IT इलेक्ट्रॉनिक्स रिफर्बिशिंग कंपनी है। कंपनी का लक्ष्य IPO के अपर प्राइस बैंड पर 39.93 रुपये जुटाने का है। इश्यू के तहत 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 8496000 ताजा इक्विटी शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे। IPO 27 सितंबर को बंद होगा और शेयरों को NSE SME इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किया जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 22 सितंबर 2023 को खुली थी। NewJaisa Technologies के पब्लिक इश्यू में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए कोटा 40,32,000 शेयर तक, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए 12,12,000 शेयर तक और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 28,26,000 शेयर तक का है। वहीं मार्केट मेकर पोर्शन 4,26,000 इक्विटी शेयरों का है।
