Northern Arc Capital IPO Listings: नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के शेयरों ने आज 24 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर जोरदार एंट्री की। कंपनी के शेयर BSE पर 351 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके IPO प्राइस से करीब 33.5 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का IPO 263 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। इस तरह IPO निवेशकों को पहले ही दिन करीब 33.5 फीसदी का शानदार मुनाफा मिला है। हालांकि यह मुनाफा ग्रे मार्केट के अनुमानों से कम रहा। लिस्टिंग के ठीक पहले, ग्रे मार्केट में नॉर्दर्न आर्क के शेयर करीब 50 प्रतिशत के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। बता दें कि ग्रे मार्केट, एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले शेयरों का कारोबार होता है।
