Get App

NSDL के शेयर 6 अगस्त को लिस्ट होंगे, आपको कितनी लिस्टिंग गेंस हो सकती है?

यह आईपीओ 30 जुलाई को खुला था और 1 अगस्त को बंद हो गया था। इसका प्राइस बैंड 760-800 रुपये था। 4,011 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 41.01 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 5 अगस्त को अनलिस्टेड मार्केट में शेयर में 124 रुपये प्रीमियम पर कारोबार हो रहा था

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 1:22 PM
NSDL के शेयर 6 अगस्त को लिस्ट होंगे, आपको कितनी लिस्टिंग गेंस हो सकती है?
NSDL के आईपीओ में क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) और नॉन-इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (NIIs) का काफी अच्छा पार्टिसिपेशन देखने को मिला था।

एनएसडीएल के शेयर 6 अगस्त को लिस्ट होंगे। कंपनी के आईपीओ में निवेश करने वाले लोगों की नजरें इसकी लिस्टिंग पर लगी हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी का शेयर करीब 12-15 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। कंपनी ने 800 रुपये प्रति शेयर के रेट से इनवेस्टर्स को शेयर एलॉट किए हैं। 5 अगस्त को अनलिस्टेड मार्केट में शेयर में 124 रुपये प्रीमियम पर कारोबार हो रहा था।

12-15 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है लिस्टिंग

ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेतों के आधार पर NSDL के शेयरों की लिस्टिंग 15.50 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का स्ट्रॉन्ग रिस्पॉन्स मिला था। मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का मानना है कि एनएसडीएल के शेयरों की लिस्टिंग 12-15 फीसदी या इससे ज्यादा प्रीमियम पर हो सकती है। काफी कुछ 6 अगस्त को स्टॉक मार्केट्स के सेंटिमेंट पर निर्भर करेगा।

लंबी अवधि के इनवेस्टमेंट के लिए भी बेहतर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें