नॉर्वे की Orkla ASA साल 2025 में अपने भारतीय कारोबार का IPO लाने पर विचार कर रही है। इससे 40 करोड़ डॉलर तक की राशि जुटाई जा सकती है। ब्लूमबर्ग को मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि ओर्कला अगली तिमाही में मुंबई में IPO के लिए आवेदन कर सकती है। कंपनी संभावित शेयर बिक्री पर एडवायजर्स के साथ काम कर रही है। ओर्कला भारत की MTR Foods और Eastern Condiments का मालिकाना हक रखती है। MTR Foods रेडी मील्स और मसाले बनाती है। Eastern Condiments में ओर्कला ने साल 2021 में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा था।