Get App

Paras Defence IPO: आज होगा अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें स्टेटस, जानिए क्या चल रहा है GMP

Paras Defence IPO: कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 1 अक्टूबर को हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2021 पर 10:36 AM
Paras Defence IPO: आज होगा अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें स्टेटस, जानिए क्या चल रहा है GMP

Paras Defence IPO: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 28 सितंबर को होने वाला है। कंपनी के इश्यू का सब्सक्रिप्शन जबरदस्त रहा। यह 304.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 2017 के बाद पहली बार किसी इश्यू का सब्सक्रिप्शन इतना ज्यादा हुआ है। दमदार सब्सक्रिप्शन का असर ग्रे मार्केट पर भी साफ नजर आ रहा है।

Paras Defence के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 260 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के इश्यू प्राइस के मुकाबले ग्रे मार्केट प्रीमियम 150% ऊपर है। कंपनी का इश्यू प्राइस 175 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 435 (175+260) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

अगर आपने भी Paras Defence के IPO में निवेश किया था तो जान लीजिए कैसे अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
 
BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें