Get App

Park Hotel लाएगी 1050 करोड़ का IPO, SEBI में दाखिल किए कागजात

Park Hotel IPO : इस आईपीओ के जरिए कंपनी का इरादा 1050 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के तहत 650 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटरों और शेयरधारकों द्वारा 400 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 20, 2023 पर 4:58 PM
Park Hotel लाएगी 1050 करोड़ का IPO, SEBI में दाखिल किए कागजात
लीडिंग होटल चेन Park Hotel अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Park Hotel IPO : लीडिंग होटल चेन पार्क होटल अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी का इरादा 1050 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के तहत 650 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटरों और शेयरधारकों द्वारा 400 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड ‘The Park’ ब्रांड के तहत हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करती है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

ओएफएस के हिस्से के रूप में प्रमोटर एपीजे सुरेंद्र ट्रस्ट 80 करोड़ रुपये और एपीजे प्राइवेट लिमिटेड 296 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे। अन्य बेचने वाले शेयरधारकों में आरईसीपी IV पार्क होटल इन्वेस्टर्स और आरईसीपी-4 पार्क को-इन्वेस्टर्स लिमिटेड शामिल हैं। इस समय प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के सदस्यों के पास कंपनी में 94.18 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा दोनों निवेशकों के पास कंपनी में 5.82 फीसदी हिस्सा है।

पार्क होटल बुक रनिंग लीड मैनेजरों के परामर्श से 130 करोड़ रुपये तक के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो नए इश्यू का आकार कम हो जाएगा। आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल कर्ज के आंशिक या पूर्ण री-पेमेंट और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें