Platinum Industries IPO: देश में पीवीसी और सीपीवीसी एडिटीव्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी प्लैटिनम इंडस्ट्रीज (Platinum Industries) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास इसके लिए ड्राफ्ट फाइल कर दिया है। कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,59,03,000 इक्विटी शेयरों को जारी करने के लिए आईपीओ ड्राफ्ट दाखिल किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इसके प्रमोटर्स कृष्ण दुष्यंत राणा और पारुल कृष्ण राणा बुक रनिंग लीड मैनेजर से सलाह लेकर 15 करोड़ रुपये तक का प्री-आईपीओ प्लेसमेंट भी कर सकते हैं। इससे आईपीओ का साइज कम हो सकता है। इस प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के लिए क्या भाव होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।
