पीएन गाडगिल ज्लैवर्स का आईपीओ निवेश के लिए खुल गया है। इसमें 12 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है। कंपनी इस इश्यू में नए शेयर जारी करने के साथ ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए भी शेयर बेच रही है। कंपनी इश्यू से हासिल पैसे का इस्तेमाल अपने स्टोर की संख्या बढ़ाने पर करेगी। यह महाराष्ट्र की दूसरी सबसे बड़ी ज्वेलरी रिटेलिंग कंपनी है। ज्वेलरी मार्केट में संगठित क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ रही है, जिसका फायदा पीएन गाडगिल ज्वैलर्स को मिलेगा।
