Get App

Pratham EPC Projects IPO: 11 मार्च से लगा सकेंगे पैसा, ग्रे मार्केट में अभी से भाग रहा शेयर

Pratham EPC Projects IPO: इस आईपीओ में 1600 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि के दौरान कंपनी का रेवेन्यू करीब 36 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 5.23 करोड़ रुपये रहा। प्रमोटर नयनकुमार मनुभाई पंसूरिया और प्रतीककुमार मगनलाल वेकारिया हैं। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 18 मार्च को हो सकती है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 08, 2024 पर 10:29 AM
Pratham EPC Projects IPO: 11 मार्च से लगा सकेंगे पैसा, ग्रे मार्केट में अभी से भाग रहा शेयर
Pratham EPC Projects IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर Beeline Capital Advisors Pvt Ltd है।

Pratham EPC Projects IPO: प्रथम ईपीसी प्रोजेक्ट्स का पब्लिक इश्यू 11 मार्च को ओपन होने जा रहा है। 36 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 13 मार्च को क्लोज होगा और इसके लिए प्राइस बैंड 71-75 रुपये प्रति शेयर रखा गा है। इश्यू में 48 लाख नए शेयर जारी होंगे। Pratham EPC Projects Limited की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। कंपनी भारत में तेल व गैस यूटिलिटीज को एंड टू एंड सर्विसेज मुहैया कराती है। Pratham EPC Projects Limited, इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और कमीशनिंग में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी वेल्डिंग, टेस्टिंग और कमीशनिंग सहित गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट लेती है।

आईपीओ क्लोज होने के बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 18 मार्च को हो सकती है। इस आईपीओ में निवेशक 1600 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर Beeline Capital Advisors Pvt Ltd है और रजिस्ट्रार Link Intime India Private Ltd है। मार्केट मेकर Spread X Securities है।

Pratham EPC Projects IPO का रिजर्व हिस्सा

Pratham EPC Projects के प्रमोटर नयनकुमार मनुभाई पंसूरिया और प्रतीककुमार मगनलाल वेकारिया हैं। वर्तमान में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है, जो आईपीओ के बाद घटकर 72.97 प्रतिशत रह जाएगी। आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें