सिटीजन-सेंट्रिक ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस डेवलपर Protean eGov Technologies अपना IPO लेकर आ रही है। यह अगले सप्ताह से खुलने जा रहा है। आज यानी 3 नवंबर को यह इश्यू एंकर निवेशकों की बोली के लिए खुला है। Protean eGov Technologies को पहले NSDL ई-गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम से जाना जाता था। कंपनी, सरकार के साथ कोलैबोरेशन में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर क्रिएट करती है और सिटीजन सेंट्रिक ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस डेवलप करती है। यह भारत सरकार के 7 मंत्रालयों में 19 प्रोजेक्ट डेवलप और इंप्लीमेंट कर चुकी है। Protean eGov Technologies, टैक्स इनफॉरमेशन नेटवर्क, PAN प्रोसेसिंग, NPS और अटल पेंशन योजना के मैनेजमेंट जैसी ई-गवर्नेंस सर्विसेज के प्रोविजन में मार्केट लीडर बनी हुई है।
