Get App

Pune E-Stock Broking IPO: 7 मार्च को खुलेगा ₹38 करोड़ का इश्यू, ग्रे मार्केट में अभी से भाग रहा शेयर

Pune E-Stock Broking IPO: इश्यू क्लोज होने के बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 15 मार्च को होगी। वर्तमान में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.75 प्रतिशत है। IPO के लिए शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। Pune E-Stock Broking IPO में पैसे लगाने के लिए 12 मार्च तक का वक्त होगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 03, 2024 पर 1:18 PM
Pune E-Stock Broking IPO: 7 मार्च को खुलेगा ₹38 करोड़ का इश्यू, ग्रे मार्केट में अभी से भाग रहा शेयर
Pune E-Stock Broking IPO में 46.06 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे।

Pune E-Stock Broking IPO: कॉरपोरेट स्टॉक ब्रोकिंग हाउस Pune E-Stock Broking का आईपीओ 7 मार्च को खुलने जा रहा है। कंपनी का इरादा इस इश्यू से 38.23 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी की शुरुआत 2007 में हुई थी। यह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, गहन मार्केट रिसर्च और अत्याधुनिक एनालिटिकल सिस्टम्स के इस्तेमाल से क्लाइंट को उनके निवेश लक्ष्यों को साकार करने में मदद करती है। Pune E-Stock Broking IPO में पैसे लगाने के लिए 12 मार्च तक का वक्त होगा। इश्यू में 46.06 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। प्राइस बैंड 78-83 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

बोली लगाने के लिए लॉट साइज 1600 शेयरों का है। इश्यू क्लोज होने के बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 15 मार्च को होगी। पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग आईपीओ के लिए शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। वहीं बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। मार्केट मेकर शेयर इंडिया सिक्योरिटीज है।

Pune E-Stock Broking IPO का रिजर्व हिस्सा और GMP

IPO का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। ग्रे मार्केट प्रीमियम की बात करें तो IPO खुलने से पहले ही शेयर, ग्रे मार्केट में अपर प्राइस बैंड से 83 रुपये या 100 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनाधिकृत बाजार है, जहां किसी कंपनी का शेयर, स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग तक ट्रेड करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें