Get App

126 रुपये का आईपीओ ₹199 पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन 58% मुनाफा, खरीदने की मची लूट, लगा अपर सर्किट

Purple United Sales IPO Listing: पर्पल यूनाइटेड सेल्स के शेयरों की आज 18 दिसंबर को शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 199 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके आईपीओ प्राइस से करीब 58 प्रतिशत अधिक है। पर्पल यूनाइटेड सेल्स का IPO 126 रुपये के भाव पर आया था। इसका मतलब है कि आईपीओ निवेशक को पहले ही दिन 58 फीसदी का मुनाफा मिला है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 18, 2024 पर 10:55 AM
126 रुपये का आईपीओ ₹199 पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन 58% मुनाफा, खरीदने की मची लूट, लगा अपर सर्किट
Purple United Sales Listing: पर्पल यूनाइटेड सेल्स के IPO को निवेशकों ने 160 गुना अधिक सब्सक्राइब किया था

Purple United Sales IPO Listing: पर्पल यूनाइटेड सेल्स के शेयरों की आज 18 दिसंबर को शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 199 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके आईपीओ प्राइस से करीब 58 प्रतिशत अधिक है। पर्पल यूनाइटेड सेल्स का IPO 126 रुपये के भाव पर आया था। इसका मतलब है कि आईपीओ निवेशक को पहले ही दिन 58 फीसदी का मुनाफा मिला है। हालांकि यह मुनाफा ग्रे मार्केट के अनुमानों से कम रहा।

ग्रे मार्केट इस IPO के करीब 64 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट होने का अनुमान लगा रहा था। बता दें कि ग्रे मार्केट, एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले शेयरों का कारोबार होता है। अधिकतर निवेशक लिस्टिंग प्राइस का एक अंदाजा पाने के लिए ग्रे मार्केट पर नजर रखते हैं। हालांकि, इस बात की गारंटी नहीं है कि ग्रे मार्केट का अनुमान सही साबित हो।

पर्पल यूनाइटेड सेल्स के शेयरों में लिस्टिंग के बाद भी तेजी जारी रही। कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और इसका भाव 208.95 रुपये के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

पर्पल यूनाइटेड सेल्स के IPO को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। करीब 32.8 रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों ने 160 गुना अधिक सब्सक्राइब किया था। कंपनी को सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में मिली, जिन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों को करीब 270 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। वहीं रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से में 115 गुना अधिक बोली लगाई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी में कंपनी को 86 गुना अधिक बोली मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें