Pyramid Technoplast IPO : पिरामिड टेक्नोप्लास्ट के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक 4 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को अब तक 3,01,15,890 शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 75,60,400 शेयर हैं। यह इश्यू 18 अगस्त को खुला था और इसमें 22 अगस्त तक निवेश किया जा सकता है। इश्यू में सबसे ज्यादा दांव रिटेल निवेशकों ने लगाया है। कंपनी का इरादा 153.05 करोड़ रुपये जुटाने का है।
