Get App

RBZ Jewellers IPO: खुदरा निवेशकों का हिस्सा भर गया पूरा, पैसे लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

RBZ Jewellers IPO: एंटीक ब्राइडल गोल्ड ज्वैलरी तैयार करने वाली RBZ Jewellers का 100 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल चुका है। आईपीओ खुलने से पहले 3 एंकर निवेशकों से यह 21 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। अब आज इसके आईपीओ को खुदरा निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है और इश्यू खुलने के एक ही घंटे में उनके लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 19, 2023 पर 5:23 PM
RBZ Jewellers IPO: खुदरा निवेशकों का हिस्सा भर गया पूरा, पैसे लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स
RBZ Jewellers IPO: आरबीजेड ज्वैलर्स एंटीक डिजाइन के गोल्ड ज्वेलरी बनाती है। आज इसका आईपीओ खुला है। (File Photo)

RBZ Jewellers IPO: एंटीक ब्राइडल गोल्ड ज्वैलरी तैयार करने वाली RBZ Jewellers का 100 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल चुका है। आईपीओ खुलने से पहले 3 एंकर निवेशकों से 21 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। अब आज इसके आईपीओ को खुदरा निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला और इश्यू खुलने के एक ही घंटे में उनके लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर गया और पहले दिन 4 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। ओवरऑल यह इश्यू दोगुने से अधिक भर चुका है। वहीं ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयरों को लेकर खास एक्टिविटी नहीं दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन की स्थिति

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 0.00 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 0.71 गुना

खुदरा निवेशक-4.54 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें