Get App

Rebel Foods IPO: बेहरोज़ बिरयानी, ओवनस्टोरी पिज्जा परोसने वाली कंपनी की जल्द ही होगी बाजार में लिस्टिंग

रिबेल फूड्स की अगले 18-24 महीने में कैपिटल मार्केट में कदम रखने की तैयारी है.

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2021 पर 5:38 PM
Rebel Foods IPO: बेहरोज़ बिरयानी, ओवनस्टोरी पिज्जा परोसने वाली कंपनी की जल्द ही होगी बाजार में लिस्टिंग

बेहरोज़ बिरयानी, मेंडारिन ओक, ओवनस्टोरी पिज्जा और फासोस जैसे क्लाउड किचन ब्रैंड संचालित करने वाली रिबेल फूड्स की अगले 18-24 महीने में कैपिटल मार्केट में कदम रखने की तैयारी है।

यहां तक की कंपनी की योजना एशिया और मध्य पूर्व के नए बाजारों में भी प्रवेश करने की भी है। यह जानकारी कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ  जयदीप बर्मन (Jaydeep Barman) ने मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में दी  है।

रिबेल फूड्स का परिचय

रिबेल फूड्स की स्थापना  Jaydeep Barman और Kallol Banerjee ने फासोस के नाम से की थी। जो एक क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) चेन है। शुरुआत में ये ऑनलाइन कबाब रोल बेचा करता था।

ऑनलाइन डिलीवरी की मांग को देखते हुए कंपनी ने अपना बिजनेस मॉडल पूरी तरह से बदल दिया और 2016 में यह क्लाउड किचन ओनली  (cloud-kitchen only) के रुप में ट्रांसफॉर्म हो गई और कंपनी ने अपने सारे आउटलेंट बंद कर दिए।

वर्तमान में रिबेल फूड भारत की सबसे बड़ी इंटरनेट रेस्ट्रॉन्ट कंपनियों में है। कंपनी के पास एक दर्जन से ज्यादा ब्रॉड है। कंपनी अपने खुद के ऐप के अलावा Zomato और Swiggy के जरिए बिरयानी से लेकर चाइनीज, पिज्जा, रैप्स और डेजर्ट की बिक्री करती है।

कंपनी में  Sequoia Capital India, Lightbox ventures, Coatue, Goldman Sachs, Gojek, और  Uber के फाउंडर Travis Kalanick ने निवेश कर रखा है। 2020 में हुए सबसे ताजे राउंड के फंडिंग में कंपनी का वैल्यूएशन 80 करोड़ डॉलर किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें