Regaal Resources IPO: रीगल रिसोर्सेज ने अपने आगामी IPO के लिए प्राइस बैंड ₹96 से ₹102 प्रति इक्विटी शेयर तय कर दिया है। यह आईपीओ 12 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 14 अगस्त को बंद हो जाएगा। कंपनी का लक्ष्य इस इश्यू के माध्यम से ₹306 करोड़ जुटाना है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं इस आईपीओ की पूरी जानकारी साथ ही क्या करती है कंपनी।
