RNFI Services IPO Subscription 3rd Day: फिनटेक कंपनी आरएनएफआई सर्विसेज के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका है। खुदरा निवेशकों के दम पर ₹70.81 करोड़ का यह इश्यू अब तक 34 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसके शेयर 70 रुपये यानी 66.67 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत के हिसाब से आईपीओ में निवेश से जुड़े फैसले लेने चाहिए।
क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 0.88 गुना
RNFI Services IPO की डिटेल्स
आरएनएफआई सर्विसेज का ₹70.81 करोड़ के आईपीओ में ₹98-₹105 के प्राइस बैंड और 1200 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 25 जुलाई को फाइनल होगा और फिर NSE SME पर 29 जुलाई को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज है। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 67.44 लाख नए शेयर जारी होंगे। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, माइक्रो एटीएम/लैपटॉप/सर्वर की खरीदारी, टेक इंफ्रा को मजबूत करने, इनऑर्गेनिक ग्रोथ और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।
RNFI Services के बारे में
वर्ष 2015 में बनी आरएनएफआई सर्विसेज एक फिनटेक फर्म है जो ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए बी2बी और बी2बी2सी सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। इसका फोकस देश भर में बैंकिंग, डिजिटल और गवर्नमेंट-टू-सिटीजन सर्विसेज मुहैया कराने पर है। जुलाई 2024 के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने 11 सरकारी और निजी सेक्टर के नेशनल बैंकों और पेमेंट बैंकों के साथ साझेदारी की है। मार्च 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक इसने 1.15 करोड़ से अधिक मासिक ट्रांजैक्शंस प्रोसेस किए हैं।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में इसे 5.56 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में घटकर 4.88 करोड़ रुपये पर आ गया। अगले वित्त वर्ष 2024 में स्थिति तेजी से सुधरी और यह 9.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 122 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 943.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।