Get App

RNFI Services IPO में पैसे लगाने का आखिरी मौका, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

RNFI Services IPO Subscription 3rd Day: आरएनएफआई सर्विसेज एक फिनटेक फर्म है जो ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए बी2बी और बी2बी2सी सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। इसके आईपीओ को खुदरा निवेशक का तगड़ा रिस्पांस मिला। ग्रे मार्केट से काफी मजबूत संकेत हैं। आईपीओ में पैसे लगाने से पहले चेक करें कि कंपनी का कारोबार कैसा है और इसकी सेहत कैसी है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 11:18 AM
RNFI Services IPO में पैसे लगाने का आखिरी मौका, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत
RNFI Services IPO: फिनटेक फर्म आरएनएफआई सर्विसेज ने 11 सरकारी और निजी सेक्टर के नेशनल बैंकों और पेमेंट बैंकों के साथ साझेदारी की है। अब इसके शेयरों के लिस्टिंग की तैयारी है।

RNFI Services IPO Subscription 3rd Day: फिनटेक कंपनी आरएनएफआई सर्विसेज के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका है। खुदरा निवेशकों के दम पर ₹70.81 करोड़ का यह इश्यू अब तक 34 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसके शेयर 70 रुपये यानी 66.67 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत के हिसाब से आईपीओ में निवेश से जुड़े फैसले लेने चाहिए।

कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 0.88 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 47.60 गुना

खुदरा निवेशक- 48.28 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें