Get App

Rockingdeals IPO: आखिरी दिन 213 गुना सब्सक्राइब, एक्स्ट्रा माल खरीदने वाली कंपनी पर निवेशकों का एक्स्ट्रा जोर

Rockingdeals IPO Last Day Subscription: कंपनियों का एक्स्ट्रा माल खरीदने वाली रॉकिंगडील्स सर्कुलर इकनॉमी के आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। 21 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में निवेशकों ने भर-भरकर पैसे लगाए। ग्रे मार्केट में भी इसकी स्थिति काफी मजबूत है। चेक करें ग्रे मार्केट में शेयर कितने प्रीमियम पर हैं और कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 24, 2023 पर 5:12 PM
Rockingdeals IPO: आखिरी दिन 213 गुना सब्सक्राइब, एक्स्ट्रा माल खरीदने वाली कंपनी पर निवेशकों का एक्स्ट्रा जोर
Rockingdeals IPO: वर्ष 2005 में बनी रॉकिंगडील्स सर्कुलर इकॉनमी रिफर्बिश्ड, बचे हुए माल और खुले पैक वाले माल की बल्क में ट्रेडिंग करती है। रॉकिंगडील्स के IPO को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला।

Rockingdeals IPO Last Day Subscription: कंपनियों का एक्स्ट्रा माल खरीदने वाली रॉकिंगडील्स सर्कुलर इकनॉमी के आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। 21 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में निवेशकों ने भर-भरकर पैसे लगाए। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 22 नवंबर को खुला था और अब तक 213 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 55 रुपये यानी 39.29 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

Rockingdeals 3rd Day Subscription: कैटेगरीवाइज स्थिति

क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB): 47.38 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII): 458.60 गुना

खुदरा निवेशक: 201.42 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें