SBFC Finance IPO : नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी SBFC Finance के शेयरों की लिस्टिंग 16 अगस्त को होने की संभावना है। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम में इस आईपीओ का क्रेज तेजी के साथ घटता दिख रहा है। एक समय पर यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 70 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था, जो कि आज घटकर 35-40 फीसदी के प्रीमियम पर आ गया है। इस आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और यह 70.16 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 1025 करोड़ रुपये का यह इश्यू 3-7 अगस्त के दौरान सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।
