Get App

SEBI ने Trafiksol ITS Technologies की लिस्टिंग पर लगाई रोक, एस्क्रो अकाउंट में डाली IPO की इनकम

शुक्रवार, 11 अक्टूबर को जारी SEBI के आदेश में कहा गया है कि जांच, आदेश की तारीख से 30 दिनों के अंदर पूरी की जानी है। Trafiksol ITS Technologies का 44.8 करोड़ रुपये का IPO 10 सितंबर को खुला और 12 सितंबर को बंद हुआ। इश्यू 345.65 गुना सब्सक्राइब हुआ। लिस्टिंग 17 सितंबर को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर होनी थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 11, 2024 पर 7:22 PM
SEBI ने Trafiksol ITS Technologies की लिस्टिंग पर लगाई रोक, एस्क्रो अकाउंट में डाली IPO की इनकम
SEBI ने BSE को निर्देश दिया है कि ट्रैफिकसोल के IPO से हासिल आय को ब्याज वाले एस्क्रो खाते में रखा जाए।

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने एक और कंपनी के लिस्ट होने पर रोक लगा दी है। यह कंपनी है SME एंटिटी ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलोजिज (Trafiksol ITS Technologies)। SEBI ने बीएसई को कंपनी की लिस्टिंग रोकने का निर्देश दिया है। SEBI, ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलोजिज की ओर से फाइल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में किए गए खुलासों की विस्तृत जांच कर रहा है।

ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलोजिज की लिस्टिंग 17 सितंबर को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर होनी थी। SEBI (Securities and Exchange Board of India) के दखल के बाद इसे स्थगित कर दिया गया और कहा गया कि कुछ शिकायतों/आरोपों की जांच होने तक लिस्टिंग को रोक दिया गया है।

345 गुना से ज्यादा भरा था IPO

44.8 करोड़ रुपये का आईपीओ 10 सितंबर को खुला और 12 सितंबर को बंद हुआ। इसमें 64 लाख नए शेयर जारी किए गए। इश्यू 345.65 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस बीच, SEBI ने बीएसई को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ट्रैफिकसोल के आईपीओ से हासिल आय को ब्याज वाले एस्क्रो खाते में रखा जाए। साथ ही ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलोजिज या उसके सहयोगियों को अगले आदेश तक इस खाते की कोई एक्सेस न दी जाए। शुक्रवार, 11 अक्टूबर को जारी सेबी के आदेश में कहा गया है कि जांच, आदेश की तारीख से 30 दिनों के अंदर पूरी की जानी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें