Shoora Designs IPO : ज्वेलरी कंपनी शूरा डिजाइन्स (Shoora Designs) के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। आज सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन यह आईपीओ 64.52 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा निवेश रिटेल निवेशकों ने किया है। 2.03 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 17 अगस्त को खुला था। इसके लिए शेयर प्राइस 48 रुपये और लॉट साइज 3 हजार शेयरों का रखा गया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर होगी।
