Jana Small Finance Bank IPO: नॉन-बैंकिंग फाइनेंशिल कंपनी (NBFC) जन स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। पहले दिन इसका 570 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरा सब्सक्राइब नहीं हो पाया। हालांकि खुदरा निवेशकों और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर गया। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसकी स्थिति कमजोर हुई है। आईपीओ खुलने से पहले आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से यह 108 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर था लेकिन अब यह फिसलकर 51 रुपये यानी 12.32 फीसदी प्रीमियम पर आ चुका है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही आईपीओ में निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।
