Get App

Mangalam Alloys IPO में पैसे लगाएं? ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

Mangalam Alloys IPO: स्टेनलेस स्टील के प्रोडक्ट तैयार करने वाली मंगलम अलॉयज का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। इस SME के आईपीओ में 25 सितबंर तक पैसे लगा सकेंगे। इसका कारोबार लगातार मजबूत हो रहा है और पिछले वित्त वर्ष इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 101 फीसदी बढ़ गया यानी दोगुने से अधिक हो गया। निवेश से पहले चेक करें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल्स

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 21, 2023 पर 1:09 PM
Mangalam Alloys IPO में पैसे लगाएं? ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत
Mangalam Alloys IPO: स्टेनलेस स्टील के प्रोडक्ट बनाने वाली मंगलम अलॉयज का 54.91 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25 सितंबर तक खुला रहेगा।

Mangalam Alloys IPO: स्टेनलेस स्टील के प्रोडक्ट तैयार करने वाली मंगलम अलॉयज का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। इस SME के 55 करोड़ रुपये के आईपीओ में 25 सितबंर तक पैसे लगा सकेंगे। इसका कारोबार लगातार मजबूत हो रहा है और पिछले वित्त वर्ष इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 101 फीसदी बढ़ गया यानी दोगुने से अधिक हो गया। इश्यू के तहत नए शेयरों के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए भी शेयरों की बिक्री होगी। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर इश्यू के अपर प्राइस बैंड से 25 रुपये यानी 31.25% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

Mangalam Alloys IPO की डिटेल्स

मंगलम अलॉयज का 54.91 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25 सितंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के तहत 80 रुपये के भाव और 1600 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। इश्यू का आधा हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 29 सितंबर को फाइनल होगा और इसके बाद शेयरों की NSE SME पर 5 अक्टूबर को एंट्री होगी। इस आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार स्काई फाइनेंशियल सर्विसेज है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें