Get App

Sigachi Industries IPO: पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल पोर्शन 4.27 गुना भरा

Sigachi Industries का 125 करोड़ रुपए का IPO सुबह 11:51 बजे तक 2.29 गुना सब्सक्राइब हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2021 पर 10:09 PM
Sigachi Industries IPO: पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल पोर्शन 4.27 गुना भरा

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए Sigachi Industries की तीन दिन की शेयर सेल को इश्यू के पहले दिन खुलने के एक घंटे के भीतर पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, Sigachi Industries का 125 करोड़ रुपए का IPO सुबह 11:51 बजे तक 2.29 गुना सब्सक्राइब हुआ। सिगाची इंडस्ट्रीज को ऑफर पर 53.86 लाख शेयर्स के लिए 1.2 करोड़ से ज्यादा बोलियां मिलीं। NSE के आंकड़ों से पता चलता है कि कट-ऑफ प्राइस पर कुल 1.03 करोड़ बोलियां मिलीं।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ो के मुताबिक, रिटेल इनवेस्टर्स के बीच सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयरों की बहुत ज्यादा मांग थी, क्योंकि उनके लिए रिजर्वड पोर्शन 4.27 गुना सब्सक्राइब किया गया था, जबकि QIB और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन को उस समय तक सब्सक्राइब नहीं किया गया था।

सिगाची इंडस्ट्रीज 161-163 रुपए प्रति शेयर के प्राइस बैंड में शेयर बेच रही है और एक रिटेल इनवेस्टर न्यूनतम एक लॉट के लिए 90 शेयरों के लिए अधिकतम 13 लॉट तक बोली लगा सकता है।

अपर प्राइस बैंड पर IPO में सिगाची इंडस्ट्रीज के एक लॉट की कीमत 14,670 रुपए होगी। IPO 3 नवंबर को बंद होगा और इसके शेयर 15 नवंबर, 2021 को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड होने की उम्मीद है।

सिगाची इंडस्ट्रीज के IPO में 77 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है और यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज इश्यू का रजिस्ट्रार है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें