SJS Enterprises ने अपने पब्लिक ऑफर के लिए 531-542 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का IPO 1-3 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसके जरिए कंपनी 800 करोड़ रुपये जुटाएगी और यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा।

SJS Enterprises ने अपने पब्लिक ऑफर के लिए 531-542 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का IPO 1-3 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसके जरिए कंपनी 800 करोड़ रुपये जुटाएगी और यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा।
इसमें एवरग्राफ होल्डिंग्स की ओर से 710 करोड़ रुपये और के ए जोसफ के 90 करोड़ रुपये के शेयर्स बेचे जाएंगे।
कंपनी में एवरग्राफ होल्डिंग्स की 77.86 प्रतिशत और जोसफ की 20.74 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
SJS Enterprises ऑटोमोटिव और कंज्यूमर अप्लायंस इंडस्ट्रीज के लिए विभिन्न प्रोडक्ट्स को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है। यह टू व्हीलर्स और पैसेंजर व्हीकल्स के आफ्टरमार्केट में एक्सेसरीज भी बेचती है। कंपनी कमर्शियल व्हीकल्स, मेडिकल डिवाइसेज, फार्म इक्विपमेंट और सेनिटरी वेयर इंडस्ट्रीज के लिए भी प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है।
पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी के पास 20 देशों के लगभग 90 शहरों में लगभग 170 कस्टमर्स थे।
SJS Enterprises के पास बेंगलुरु और पुणे में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इसका रेवेन्यू बढ़कर 251.62 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 47.77 करोड़ रुपये रहा था।
IPO के लिए एक्सिस कैपिटल, इडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज और IIFL सिक्योरिटीज बुक लीड मैनेजर्स हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।