SME IPOs: एसएमई रूट से आने वाले इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) की भी इन दिनों भारी मांग देखी जा रही है। इस हफ्ते खुले दीपक चेमटेक्स (Deepak Chemtex) और एएमआईसी फोर्जिंग (AMIC Forging) के आईपीओ को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। दीपक चेमटेक्स का IPO शुक्रवार 1 दिसंबर को जहां 367 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। वहीं AMIC फोर्जिंग के IPO को 264 गुना अधिक बोली। इसके अलावा अभी 3 SME कंपनियों के IPO खुले हुए हैं। इसमें ग्राफिसैड्स (Graphisads), नेट एवेन्यू (Net Avenue) और मरीनट्रांस इंडिया (Marinetrans) शामिल हैं। इन पाचों IPO के बारे में एक-एक कर जानते हैं-
