Get App

Snapdeal IPO: पेरेंट कंपनी ऐसवेक्टर ने कॉन्फिडेंशियल रूट से जमा किया ड्राफ्ट, कितना बड़ा रह सकता है इश्यू

Snapdeal IPO: ऐसवेक्टर को कुणाल बहल और रोहित बंसल ने शुरू किया। ऐसवेक्टर, स्नैपडील के साथ-साथ सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स और कंज्यूमर ब्रांड बिल्डिंग फर्म स्टेलर ब्रांड्स को भी ऑपरेट करती है। हाल के महीनों में कई कंपनियों ने कॉन्फिडेंशियल रूट से IPO ड्राफ्ट जमा किए हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 19, 2025 पर 6:05 PM
Snapdeal IPO: पेरेंट कंपनी ऐसवेक्टर ने कॉन्फिडेंशियल रूट से जमा किया ड्राफ्ट, कितना बड़ा रह सकता है इश्यू
Snapdeal के पब्लिक इश्यू से 500 करोड़ रुपये तक जुटाए जा सकते हैं।

Snapdeal IPO: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस स्नैपडील की पेरेंट कंपनी ऐसवेक्टर ने अपने IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट जमा कर दिया है। ड्राफ्ट को कॉन्फिडेंशियल रूट से फाइल किया गया है। शनिवार को एक सार्वजनिक घोषणा में, ऐसवेक्टर ने कहा कि उसने SEBIऔर स्टॉक एक्सचेंजों के पास अपने IPO के लिए प्री-फाइल्ड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा कर दिया है। स्नैपडील के पब्लिक इश्यू से 500 करोड़ रुपये तक जुटाए जा सकते हैं।

ऐसवेक्टर को कुणाल बहल और रोहित बंसल ने शुरू किया। ऐसवेक्टर, स्नैपडील के साथ-साथ सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स और कंज्यूमर ब्रांड बिल्डिंग फर्म स्टेलर ब्रांड्स को भी ऑपरेट करती है। यूनिकॉमर्स अगस्त 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट हो चुकी है। इसका 276.57 करोड़ रुपये का IPO 168.35 गुना भरा था।

क्या होता है कॉन्फिडेंशियल रूट

कॉन्फिडेंशियल रूट कंपनियों को लिस्टिंग पर अंतिम फैसले पर पहुंचने तक गोपनीयता की सुविधा देता है। अगर जरूरी हो तो वे बाद में बाजार की स्थितियों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किए बिना ड्राफ्ट को वापस भी ले सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें